महिन्द्रा सत्यम न्यूयार्क एक्सचेंज से हटेगी
मम्बई, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी महिन्द्रा सत्यम ने कहा कि वह अपने वित्तीय दस्तावेजों को अमेरिकी समय सीमा में तैयार करने में सक्षम नहीं है इसलिए कंपनी को न्यूयार्क एक्सचेंज से हटा लिया जाएगा।
जनवरी 2009 में बी. रामालिंगा राजू द्वारा किए गए सत्यम कंपनी में घोटाले के खुलासे के बाद इस कंपनी को महिन्द्रा समूह ने खरीदा था। कंपनी ने जनवरी 2009 के बाद से अपनी आय के आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए हैं।
कंपनी भारतीय लेखांकन नियमों के अनुरूप 29 सितंबर तक वित्तीय दस्तावेज जारी करेगी।
कंपनी ने शुक्रवार को बम्बई स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा, "हमें इस बात की उम्मीद नहीं है कि हम अमेरिकी लेखांकन नियमों के अनुरूप निर्धारित समय सीमा में वित्तीय दस्तावेज उपलब्ध करा पाएंगे।"
अमेरिकी बाजार नियामक सिक्योरिटी एण्ड एक्सचेंज कमीशन (सीईसी) द्वारा निर्धारित समय सीमा 15 अक्टूबर है।
महिन्द्रा सत्यम के अध्यक्ष विनीत नायर ने कहा, "एसईसी को दस्तावेज जमा करने में देरी के कारण हम कंपनी को न्यूयार्क एक्सचेंज से हटा रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications