रूस लौटे 3 अंतरिक्ष यात्री
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि अंतरिक्षयान दक्षिणी कजाकिस्तान में आर्कलीक के समीप उतरा। इसमें रूस के एलेक्जेंडर स्र्कोत्सोव और मिखाइल कुर्निको व अमेरिका के काल्डवेल डाइसन सवार थे। तीनों यात्री अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में छह महीने रहे।
गौरतलब है कि अंतरिक्ष केंद्र से अलग होने में समस्या आने की वजह से सोयुज निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को पृथ्वी पर नहीं लौट सका। मरम्मत कार्य के पश्चात अंतरिक्षयान शनिवार को अंतरिक्ष केंद्र से लौट पाया।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का कहना है कि हुक के न खुलने की वजह से सोयुज स्टेशन से अलग नहीं हो पाया। बाद में चालक दल और इंजीनियरों को पता चला कि सेंसर में गड़बड़ी आ गई है।
स्टेशन फ्लाइट इंजीनियर फ्योदोर युर्चिखीन के जंपर केबल लगाने के बाद सोयुज अंतरिक्ष केंद्र से अलग हो पाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications