राजद की छात्र इकाई ने लालू का पुतला फूंका

छात्र राजद कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जो सूचना उन्हें मिली है उसके अनुसार आगामी चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन में युवाओं को तरजीह नहीं दी जा रही है। कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी चयन में धांधली का भी आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ गलत लोगों को टिकट दिलवाया जा रहा है।

नाराज कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के समक्ष जमकर लालू विरोधी नारे भी लगाए।

छात्र राजद के प्रदेश महासचिव अवधेश लालू ने कहा कि ऐसे लोगों को टिकट दिया जा रहा है जो हमारे दल के विरोध में काम कर रहे थे। इसी के विरोधस्वरूप हमने यह कदम उठाया है।

उल्लेखनीय है कि लालू शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे, जहां वह लोक जनशक्ति पार्टी के नेताओं व राजद नेताओं से प्रत्याशियों के विषय में विचार-विमर्श कर रहे हैं।

गौरतलब है कि पिछले एक पखवाड़े में राजद के एक दर्जन से ज्यादा नेताओं ने राजद छोड़कर विभिन्न राजनीतिक दलों की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+