मुम्बई जेल में गैंगवार, 1 घायल
एक अधिकारिक सूत्र ने बताया कि जेल परिसर में पांडव पुत्र गैंग के चार सदस्यों ने कथित रूप से अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम के करीबी हसन मेंहदी पर हमला कर दिया।
मेंहदी, सलेम का चालक रह चुका है। उसके चेहरे, आंखों और हाथ पर चोट लगी है। उसे जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिल्डर प्रदीप जैन की हत्या मामले में मेंहदी सह अभियुक्त है और उसे पांच साल पहले गिरफ्तार किया गया था।
गौरतलब है कि 24 जुलाई को मुस्तफा दोसा ने सलेम पर हमला कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications