स्कूल बस की चपेट में आने से बच्ची की मौत
पुलिस के मुताबिक बच्ची अपने घर के सामने खेल रही थी तभी वह अचानक पीछे से आ रही एक मिनी बस के चपेट में आ गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस चालक लड़की को बचाने में असफल रहा। वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
घटना से लड़की के माता-पिता को गहरा आघात लगा है। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर लिया है। स्थानीय लोगों ने इस मामले में स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications