दिल्ली में यमुना के जलस्तर में कमी
बाढ़ विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "यमुना में दिन में जलस्तर में और कमी आने की संभावना है।"
जलस्तर में कमी आने की वजह से दिल्ली के निचले इलाके और यमुना के किनारे रहने वाले लोंगों को थोड़ी राहत मिलेगी। इन इलाकों में सीवर और उफनाई यमुना का पानी घुस गया है।
यमुना में जलस्तर खतरे के निशान 204.83 मीटर से ऊपर है हालांकि अब इसमें कमी आनी शुरू हो गई है। शनिवार सुबह जलस्तर 206.10 मीटर के स्तर पर पहुंच गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications