सेवानिवृत्त अधिकारी और उनकी पत्नी की हत्या
कोतवाली (शहर) क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी में रह रहे स्टेट वेयरहाउस कार्पोरेशन के सेवानिवृत्त सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) सत्यप्रकाश गौतम (70) व उनकी पत्नी ऊषा (65) की शुक्रवार देर रात अज्ञात लोगों ने उनके घर में हत्या कर दी।
घटना के समय गौतम का दत्तक पुत्र दीपक अपनी पत्नी के साथ दूसरे कमरे में मौजूद था। उसी ने रविवार सुबह पुलिस को घटना की जानकारी दी।
जिले के पुलिस अधीक्षक राम लाल वर्मा ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि दीपक से मिली जानकारी के मुताबिक उसने जब शनिवार सुबह घर का सामान बिखरा हुआ और दरवाजे खुले देखे तो उसे घटना के बारे में पता लगा।
वर्मा के मुताबिक हत्या रस्सी से गला घोंटकर की गई। जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या किन लोगों ने किस मकसद से की।
वर्मा ने कहा कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हत्या लूट के इरादे से की गई या इसका कोई दूसरा कारण है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications