मंत्री समूह की खिंचाई की खबरें निराधार : पीएमओ
पीएमओ की ओर से शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया, "ये खबरें गुमराह करने वाली हैं। मीडिया के एक धड़े की ओर से इस तरह की खबरें दी गई हैं कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेलों की जिम्मेदारी संभाल रहे मंत्री समूह की खिंचाई की है। ये बातें निराधार हैं।"
इस बयान में कहा गया है, "प्रधानमंत्री मानते हैं कि मंत्री समूह के हाथ में कठिन काम है। वह संबंधित मंत्रियों और अधिकारियों मिलकर और अतिरिक्त समय में भी काम करने के लिए उत्साहित करते रहे हैं ताकि खेलों को सफल बनाया जा सके।"
इससे पहले शुक्रवार को मीडिया में आई खबरों में कहा गया था कि खेल मंत्री एम.एस. गिल और शहरी विकास मंत्री एस. जयपाल रेड्डी की गुरुवार को प्रधानमंत्री ने खिंचाई की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications