बिहार में मतदान बाधित कर सकने वालों की पहचान

राज्य निर्वाचन विभाग के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी कुमार अंशुमाली ने शनिवार को बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 107 और 116 के तहत अब तक 1,58,601 व्यक्तियों की पहचान कर उनसे शपथ पत्र भरवाया गया है।

उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के बारे में पता लगाने का काम चल रहा है। उन्हें हिरासत में नहीं लिया जा रहा है बल्कि केवल शपथ पत्र भरवाकर उन पर निगाह रखी जा रही है।

राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि चुनाव पूर्व चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक 256 अवैध हथियार बरामद किए गए हैं, जिनमें मुंगेर से 82, पटना से 32 तथा नालंदा से 18 हथियार बरामद हुए हैं।

उन्होंने बताया कि अवैध तरीके से चलाए जा रहे बंदूक के नौ कारखानों का भी भंडाफोड़ किया गया है तथा 15 क्विंटल से अधिक विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+