आपात स्थिति में उतरा पाकिस्तानी विमान
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पुलिस ने उक्त संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक खबरों के मुताबिक वह संदिग्ध एक महिला है।
अधिकारियों के मुताबिक इस घटना के बाद स्टॉकहोम के अरलांडा हवाई अड्डे पर विमान को खाली करा लिया गया। विमान में 273 यात्री सवार थे।
ऐसा माना जा रहा है कि विमान चालक को कनाडा के अधिकारियों ने विमान में बम होने की रेडियो चेतावनी भेजी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications