'शहरी भारत में खाद्य असुरक्षा चिंता का विषय'
नई दिल्ली में शनिवार को संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम और एम.एस. स्वामीनाथन फाउंडेशन की ओर से 'शहरी भारत में खाद्य असुरक्षा' पर एक रिपोर्ट जारी की गई। यह रिपोर्ट देश के 15 राज्यों के सरकारी आंकड़ों पर आधारित है। रिपोर्ट जारी करते समय शहरी विकास मंत्री जयपाल रेड्डी और वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन मौजूद थे।
इस रिपोर्ट में कहा गया है, "भारत के शहरी इलाकों में शौचालय से जुड़ी सुविधाओं और महिलाओं के रोजगार में वृद्धि हुई है परंतु महिलाओं और बच्चें के लिए पोषाहार की उपलब्धता में गिरावट देखी गई है। बिहार एवं कुछ अन्य राज्यों में पोषाहार को लेकर पहले के मुकाबले सुधार हुआ है।"
रिपोर्ट में खाद्य असुरक्षा का जिक्र करते हुए इसमें सुधार पर बल दिया गया है। रिपोर्ट जारी करने के मौके पर स्वामीनाथन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के एक कथन का उल्लेख करते हुए कहा, "हर भूखे के लिए रोटी भगवान की तरह होती है। हमें कोशिश करनी चाहिए कि यह भगवान हर घर में मौजूद रहे। इसके लिए हमें साहसिक कदम उठाने की जरूरत है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications