गत्ते के डिब्बे में सोई थी कैमरन की बिटिया
कैमरन कहते हैं कि जब पिछले महीने अचानक फ्लोरेंस का जन्म हुआ तो वह हतप्रभ रह गए थे तब उनकी बड़ी बेटी, छह वर्षीय नेंसी ने उनकी छोटी बेटी के लिए गत्ते का एक डिब्बा बनाया।
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक कैमरन कहते हैं, "जब हम कॉर्नवॉल में थे उस समय हमारे पास पालना नहीं था तब नेन्सी ने गत्ते का एक डिब्बा बनाया और उसे सजाया और वह अब भी गत्ते के डिब्बे में ही सोती है।"
कैमरन कहते हैं कि वह यह कह सकेगी कि डाउनिंग स्ट्रीट में उसे एक गत्ते के डिब्बे में पाला गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications