छत्तीसगढ़ में 78 पुलिसकर्मियों को 'कारण बताओ नोटिस'
पुलिस मुख्यायल की तरफ से निरीक्षक स्तर के 33 अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं जिन्होंने मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों का हवाला देते हुए नई तैनाती पर जाने से इंकार कर दिया था।
पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) पवन देव ने आईएएनएस को बताया, "पुलिस विभाग जवानों में इस प्रकार की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं कर सकता। नई नियुक्तियों पर जाने से इंकार करने वाले 78 पुलिसकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और उन्हें तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है।"
एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के नक्सल प्रभावित सात जिलों में पुलिसकर्मियों द्वारा इंकार किए जाने की समस्या हर महीने बढ़ती जा रही है और नए रंगरुट भी इन इलाकों में तैनाती से बच रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications