जी4 ने सुरक्षा परिषद के विस्तार की मांग दोहराई
शुक्रवार को विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा सहित जी-4 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद यह मांग की गई। यह बैठक संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र के दौरान सुरक्षा परिषद सुधारों पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी।
एक संयुक्त बयान में जी-4 देशों के विदेश मंत्रियों ने परिषद की कार्यप्रणाली में सुधार की मांग की और इसे उचित प्रतिनिधित्व वाला, वैध, प्रभावी और 21 वीं सदी की वास्तविकताओं के प्रति जिम्मेदार संस्था बनाने की बात कही।
समूह ने कहा कि सुरक्षा परिषद के विस्तार के मुद्दे पर विकसित और विकासशील देशों का पर्याप्त समर्थन है।
एक दूसरे की स्थायी सदस्यता के लिए अपना समर्थन दोहराते हुए मंत्रियों ने कहा कि स्थायी सदस्य के रूप में अफ्रीका को प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने अस्थायी सदस्यों की संख्या में वृद्धि की भी जरूरत बताई।
बयान में कहा गया कि मंत्रियों ने आम सभा के 64वें सत्र में 140 से अधिक सदस्य देशों द्वारा प्रस्तावित दस्तावेज पर वार्ता की शुरुआत का स्वागत किया।
संयुक्त बयान में कहा गया कि जी-4 देश अपने लक्ष्य की पूर्ति के लिए अन्य देशों का सहयोग लेने को तैयार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications