राष्ट्रमंडल खेल : गेम्स लेन पर पाबंदी शुक्रवार से
यातायात पुलिस के संयुक्त आयुक्त सत्येंद्र गर्ग के अनुसार गेम्स लेन पूर्वाह्न् 11 और दोपहर 12 बजे के बीच तथा रात 10 से 11 बजे के बीच बंद कर दी जाएंगी।
उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी अतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और खेलगांव के बीच गेम्स लेन पर आंशिक प्रतिबंध लगाया जाएगा।
गर्ग ने कहा, "हवाई अड्डे और खेलगांव के बीच की गेम्स लेन को छोड़कर शहर के किसी हिस्से में विशिष्ट गेम्स लेन पर प्रतिबंध नहीं रहेगा।"
उन्होंने कहा, "लोगों से अपेक्षा की जाती है कि वे दिल्ली पुलिस की पायलट मोटरसाइकिल के हूटर या सायरन सुनकर खेलों से सम्बंधित वाहनों से दूरी बनाए रखेंगे तथा यातायात पुलिस के अधिकारियों द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करेंगे।"
उन्होंने कहा कि ये प्रतिबंध दिल्ली पुलिस के वाहनों, एम्बुलेंसों, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों एवं अन्य आपातकालीन सेवा की गाड़ियों पर लागू नहीं रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications