रैगिंग को मैगिंग में बदलें : मालवीया
मालवीया गुरुवार को यहां सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में रीजनल कॉलेज फार एज्यूकेशन रिसर्च एण्ड टैक्नॉलोजी द्वारा छात्र हित में रैगिंग के विरुद्घ मैगिंग (मीट एण्ड ग्रीट) की अवधारणा की शुरूआत करने के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि शिक्षा में रैगिंग का गलत प्रचलन शुरू हो गया है जो छात्रों के लिए काफी हानिकारक साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र अपनी शक्ति को पहचाने तो ऐसी किसी भी गलत परम्पराओं को समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मानव के जीवन में अनुशासन का बहुत महत्व है। बिना अनुशासन के आदमी किसी भी क्षेत्र में सफल नहीं हो सकता। उन्होंने छात्र-छात्राओं को रैगिंग नहीं लेने एवं ऐसे किसी कार्य में भाग नहीं लेने की शपथ भी दिलाई।
मालवीया ने कहा कि आज कॉलेजों में रैगिंग को लेकर दो गुट बन जाते हैं। कई छात्रों को अपना रास्ता बदलना पड़ता है। यहां तक कि रैगिंग के कारण कई बार जान भी चली जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि हम वर्षो से रैगिंग के बारे में सुन रहे हैं, पढ़ रहे हैं और देख रहे हैं, लेकिन इस बुराई को रोकने के लिए अब तक कोई सार्थक कदम नहीं उठाया।
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि अब रैगिंग को रोककर कालेजों में नए और पुराने छात्र-छात्राओं के मध्य सौहार्दपूर्ण व भाईचारा बनाए रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे में रीजनल कॉलेज ने रैगिंग के विरुद्घ मैगिंग (मीट एण्ड ग्रीट) की अवधारणा की शुरूआत कर अच्छा संदेश दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications