राजस्थान में स्वाइन फ्लू के 15 नए मामले
प्रदेश में अप्रैल माह से लेकर 23 सितम्बर तक कुल 3399 नमूनों की जांच में कुल 1033 नमूने स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए गए हैं।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक (जनस्वास्थ्य) डॉ. ओ.पी.गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को पॉजिटिव पाए गए मामलों में जयपुर के 9, अजमेर, टोंक, भरतपुर, बीकानेर, सवाई माधोपुर एवं कोटा के एक-एक मामले शामिल हैं। इन सभी को निर्धारित दवाईयां दी जा रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications