सोहराबुद्दीन मामला : सीबीआई का तीसरा गवाह बयान पलटा

गांधीनगर। सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ मामले में तीसरे और अहम गवाह आजम खान गुरुवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को दिए अपने बयान से मुकर गया।

खान जिस पर राजस्थान में 14 सितम्बर को गोली चलाई गई थी, ने अहमदाबाद स्थित सीबीआई की निर्दिष्ट अदालत में हलफनामा दायर कर कहा कि पहले की जांच एजेंसी ने दबाव डालकर उससे बयान लिया था।

खान सीबीआई का तीसरा गवाह है, जो बयान से पलटा है। इससे पहले नूर घोघारी और सोहराबुद्दीन शेख के भाई नईमुद्दीन ने सीबीआई के समक्ष विरोधाभासी बयान दिया था।

सीबीआई की अदालत के न्यायाधीश ए.के. दवे के समक्ष पेश किए हलफनामे में खान ने कहा कि धमकी देकर उससे बयान दिलाया गया था। उसने कहा, "मैं सोहराबुद्दीन और उसके सहयोगी तुलसी प्रजापति के साथ ठहरा था, लेकिन उन्होंने मुझसे कभी कुछ नहीं कहा।"

हलफनामे में कहा गया है, "मुझे सीबीआई द्वारा धमकी दी गई और वह बयान दिलाया गया। बयान की प्रति मुझे दिखाई नहीं गई और उसे पढ़ने की इजाजत भी नहीं दी गई। मैंने अपने जीवन में कभी अभय चौदासामा (अहमदाबाद के पूर्व पुलिस उपायुक्त जो इस मामले के एक अभियुक्त हैं) से मुलाकात नहीं की।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+