Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भुवनेश्वर: विधवा ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु

Hang
भुवनेश्वर। उड़ीसा में एक 45 साल की विधवा ने राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील से इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। विधवा का कहना है कि वह मानसिक रूप से कमजोर अपने तीन बच्चों का पेट भरने में सक्षम नहीं है।

भुवनेश्वर से 235 किलोमीटर की दूरी पर स्थित क्योंझर जिले के गांव अरसाला निवासी तनवीर कौसर का कहना है कि उनके पति की मौत दो साल पहले हो गई, तब से कठिनाई में वह अपना जीवन बीता रही है।

बुधवार को राष्ट्रपति को भेजे पत्र में उन्होंने लिखा है, "मेरे पास पैसे नहीं हैं और मैं अपने बच्चों को हो रही तकलीफ नहीं देख सकती। इसलिए आप मुझे इच्छा मृत्यु की अनुमति दें।"

मजदूरी करने वाली इस महिला की दो बेटी और एक बेटा है। तीनों बच्चों की उम्र 14 साल से कम है। साथ ही तीनों बच्चे मानसिक रूप से कमजोर हैं, इनमें से एक बच्चा पोलियो से पीड़ित है। महिला का कहना है कि जब वह काम पर जाती है तो उसे चारपाई से बांधना पड़ता है।

कौसर का अपना घर नहीं है, इसलिए वह बच्चों के साथ अपने एक रिश्तेदार के निर्माणाधीन मकान में रहती है। उसकी कमाई का पैसा बच्चों के इलाज में ही खर्च हो जाता है।

कौसर को आधिकारिक रूप से गरीबी रेखा से नीचे की श्रेणी में रखा गया है। उसके पास राशन कार्ड भी है, लेकिन उसने बताया कि उसे सरकारी योजनाओं का अब तक कोई लाभ नहीं मिला है।

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट बी.पी. माझी ने बताया, "हमने स्थानीय प्रखण्ड विकास और बाल विकास योजना अधिकारी को इस मामले की जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट शीघ्र सौंपने के लिए कहा है, ताकि हम आवश्यक कदम उठा सकें।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+