पश्चिम बंगाल: मिग-27 दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

रक्षा मंत्रालय के जनसम्पर्क अधिकारी विंग कमांडर महेश उपासनी ने बताया कि यह दुर्घटना दुरिया गांव के पास सुबह 8.30 बजे उस समय हुई जब मिग विमान कलाईकोंडा एयरबेस से अपनी नियमित उड़ान पर था।
उपासनी के मुताबिक पायलट सकुशल विमान से बाहर आने में सफल रहा और इस हादसे में कोई नागरिक भी हताहत नहीं हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद बचाव दल को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इससे पहले 24 अप्रैल को भी पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी इलाके में एक मिग 27 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications