महाराष्ट्र के मंत्री राणे के बेटे ने अपने कार्यकर्ता पर गोली चलाई

Maharashtra
मुंबई। महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री नारायण राणे के बेटे नीतेश राणे पर अपने ही संगठन के कार्यकर्ता की हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। चिंटू शेख नाम के व्यक्ति का आरोप है कि नीतेश राणे ने उसपर अपने ही ऑफिस में गोली चलाई।

चिंटू शेख ने पुलिस को बताया कि जब वो खार स्थित नीतेश राणे के ऑफिस में उनसे मिलने गया तो पहले राणे ने भाड़े के गुंडों से उसपर हमला करवाया और जब चिंटू ने वहां से भागने की कोशिश की तो नीतेश ने रिवाल्वर निकाली और उसपर पर कम से कम एक राउंड फायर किया।

शेख का कहना है कि गोली उसके गाल को छूती हुई खिड़की के कांच में जा लगी। अपनी जान को खतरा देख शेख वहां से भाग निकला और घायलावस्था में ही खुद गाड़ी चलाकर पवई के हीरानंदानी अस्पताल पहुंचा। फिलहाल इसी अस्पताल में शेख का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि चिंटू शेख की शिकायत पर नीतेश राणे के खिलाफ धारा 307 के अधीन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। चिंटू शेख पर हुए इस जानलेवा हमले के पीछे नीतेश का क्या मकसद था ये बात अभी साफ नहीं हो पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+