राष्ट्रमंडल खेल : गेम्स लेन पर शनिवार से पाबंदी
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। इंदिरा गांधी अतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और खेलगांव के बीच राष्ट्रमंडल खेलों के लिए खास तौर से बनी गेम्स लेन आम जनता के लिए शनिवार को बंद रहेगी।
यातायात पुलिस के संयुक्त आयुक्त सत्येंद्र गर्ग ने बताया कि एथलीट और उनके प्रशिक्षक शनिवार को राजधानी पहुंच रहे हैं, इसलिए गेम्स लेन पूर्वाह्न् 9.30 और 10.30 बजे के बीच आम जनता के लिए बंद कर दी जाएगी।
उन्होंने बताया, "अधिकांश एथलीट और अधिकारी रविवार तक पहुंच जाएंगे, इसलिए सोमवार से सभी गेम्स लेन पर उनकी आवाजाही शुरू हो जाएगी।"
उन्होंने कहा, "लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सोमवार से गेम्स लेन को छोड़कर अन्य वैकल्पिक मार्ग से चलें।"
गर्ग ने कहा कि ये प्रतिबंध दिल्ली पुलिस के वाहनों, एम्बुलेंसों, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों एवं अन्य आपातकालीन सेवा की गाड़ियों पर लागू नहीं रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि 3 से 14 अकटूबर तक चलने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में 71 देशों की टीमों के 7,000 प्रतिभागी एवं अधिकारी भाग लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications