राजस्थान में स्वाइन फ्लू से 3 की मौत
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को जोधपुर, हनुमानगढ़ और बीकानेर में एक-एक स्वाइन फ्लू पोजीटिव मरीज ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरी ओर जयपुर में एक बार फिर सर्वाधिक 14, जोधपुर में 8, उदयपुर में 4, अजमेर में 2 तथा जैसलमेर, बाडमेर, कोटा व चित्तौड़गढ़ में एक-एक स्वाइन फ्लू रोगी की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में मरीजों की संख्या बढ़कर 1065 हो गई है।
जयपुर एसपी पूर्व हवा सिंह घुमरिया को स्वाइन फ्लू हो गया है। शुक्रवार को जांच के बाद इसकी पुष्टि चिकित्सकों ने की। एसपी घुमरिया को गुरुवार देर रात सवाईमानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां जांच के बाद उनमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications