बलात्कारी पिता को 14,400 वर्ष का कारावास
व्यक्ति पर आरोप है कि उसने एक साल तक हर रोज अपनी बेटी के साथ बलात्कार किया।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार रिक्शा चालक इस पिता को मार्च 2006 में मौत की सजा दी गई थी। उसे जहरीले इंजेक्शन के जरिए मारा जाना था। लेकिन उसके वकील ने उसकी सजा के खिलाफ याचिका दायर कर दी।
फिलीपींस कांग्रेस ने उसी वर्ष जून महीने में मौत की सजा समाप्त कर दी थी।
कोर्ट ऑफ अपील्स ने आठ सितम्बर को उस व्यक्ति के 360 दोष की पुष्टि कर दी। बलात्कार के समय उसकी बेटी मात्र 13 साल की थी। अदालत ने प्रत्येक दोष के लिए उसे 40 साल के कारावास की सजा सुनाई। इस तरह से उसकी कुल सजा 14,400 वर्ष की हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications