राष्ट्रमंडल खेल : ब्रिटिश उच्चायुक्त ने खेलगांव का दौरा किया
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटिश उच्चायुक्त रिचर्ड स्टैग ने ब्रिटिश टीम के सदस्यों के साथ शुक्रवार को खेलगांव का दौरा किया।
ज्ञात हो कि इंग्लैंड के 22 खिलाड़ियों का दस्ता शुक्रवार को दिल्ली पहुंच गया है।
ब्रिटिश उच्चायोग के एक अधिकारी ने कहा कि स्टैग ने दिन में खेलगांव का दौरा किया।
उच्चायुक्त के अधिकारी ने कहा, "यह सुविधाओं का आकलन करने के लिए नहीं था। वह यह देखना चाहते थे कि अंग्रेज अधिकारी खेल गांव में कैसा महसूस करते हैं।" स्टैग ने इस दौरान खेलगांव के मेयर दलबीर सिंह से भी मुलाकात की।
ब्रिटिश टीम दिल्ली पहुंचने पर अभी भले ही होटल में रह रही है, लेकिन अगले सप्ताह से वह खेल गांव में रहना शुरू कर सकती है।
मजेदार बात यह कि उच्चायुक्त की कार को खेलगांव के अंदर नहीं घुसने दिया गया, क्योंकि कार चालक के पास जरूरी सुरक्षा पास नहीं था।
एक अधिकारी के अनुसार इससे इस बात का पता चलता है कि खेलगांव में सुरक्षा कितनी चुस्त है।
राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति ने आयोजन में हिस्सा ले रहे राजनयिकों को खेलगांव की सुविधाओं के निरीक्षण के लिए शनिवार को आमंत्रित किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications