सस्ते टी-शर्ट पहनने के शौकीन है ं: जुकेरबर्ग
समाचार पत्र 'द सन' ने शुक्रवार को खबर दी है कि जुकेरबर्ग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में बियर पीना और फास्ट फूड खाना पसंद करते हैं।
सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट 'फेसबुक' के माध्यम से 50 करोड़ लोगों को जोड़ने में अहम भूमिका निभाने वाले 26 वर्षीय युवा जुकेरबर्ग की जिम्मेदारी समझी जा सकती है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि जुकेरबर्ग के पास 4.3 करोड़ पाउंड संपत्ति होने के बावजूद उन्हें जींस और सस्ते टी-शर्ट में रहना पसंद है। साथ ही वह कैलोफोर्निया के पालो अल्टो में किराए के चार कमरों वाले मकान में रहते हैं और हर महीने किराए के तौर 3,5000 पाउंड भुगतान भी करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications