बचाव कार्यो में तेजी के लिए निशंक ने कसी कमान

निशंक शुक्रवार को आपदा प्रभावितों का जायजा लेने के लिये पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी पहुंचे। वहां उन्होंने प्रभावितों का जायजा लेकर प्रशासन को राहत कायरें में तेजी लाने और ग्रामीणों के सुरक्षित जगह पुनर्वास करने के निर्देश दिए हैं।

राज्य में आई आपदा के मद्देनजर तीन दिनों के लिए आहूत की गई विधानसभा के मानसून सत्र में तेजी से काम निपटाकर सत्र को सर्वसम्मति से दो दिनों में गुरुवार को समाप्त करने के बाद मुख्यमंत्री ने अपने सभी मंत्रियों, विधायकों और सांसदों को अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर बचाव और राहत कार्यो में आपदा ग्रसित लोगों का साथ देने को कहा है।

मुख्यमंत्री स्वयं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल को साथ लेकर शुक्रवार को आपदा राहत कार्यो की जानकारी लेने पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी पहुंचे। उन्होंने मुनस्यारी के आपदा प्रभावित एक गांव क्वीरीजीमिया का जायजा लिया। उन्होंने विगत दिनों हुई बारिश में बेघर हुए उन लोगों की सुध ली जो टेंटों में शरण लिए हुए हैं। उनकी व्यथा देखकर मुख्यमंत्री ने उन्हें छत दिलाने के वचन के साथ प्रशासन को एक पखवाड़े के भीतर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पुनर्वास के निर्देश दिए।

वहीं राज्य सरकार के हेलीकाप्टर के अलावा केन्द्र द्वारा मुहैया कराये गए चार हेलीकाप्टर भी बचाव कार्य में जुट गए हैं। इनसे दूर दराज के क्षेत्रों में रषद आपूर्ति के साथ जगह-जगह फंसे यात्रियों को निकालने में मदद मिल रही है। मुख्यमंत्री की सक्रियता के बाद बचाव कार्य में तेजी दिख रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+