दो करोड़ रुपये के साथ दंपति हिरासत में
मेहताब आलम और उनकी पत्नी नौशीन को आयकर विभाग के अधिकारियों ने उस समय हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया जब वे बैग में दो करोड़ रुपये लेकर जेटलाइट एयरवेज की फ्लाइट द्वारा लखनऊ से कोलकाता जा रहे थे। अधिकारी रकम को कब्जे में लेकर दंपति से पूछताछ कर रहे हैं।
आयकर अधिकारियों ने मामले पर कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया। सरोजनीनगर थाना प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी ने आईएएनएस से कहा कि 'अभी मैं केवल इतना बता सकता हूं कि हिरासत में लिये गये मेहताब आलम और नौशीन कानपुर के रहने वाले हैं और पेशे से चमड़ा व्यवसाई हैं।'
द्विवेदी ने आगे ज्यादा कुछ बताने से इंकार करते हुए कहा कि आयकर अधिकारी दंपति से पूछताछ कर रहे हैं। अमौसी हवाई अड्डा सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के तहत आता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications