खाद्य विधेयक पर दोबारा होगी एनएसी में चर्चा
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। सोनिया की गांधी की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुई राष्ट्रीय सलाहकार परिषद (एनएसी) की बैठक में तय किया गया कि खाद्य सुरक्षा विधेयक को अंतिम रूप देने से पहले इस पर एक बार और चर्चा की जाएगी।
बैठक के बाद जारी एक बयान में कहा गया कि एनएसी की अगली बैठक 23 अक्टूबर को होगी।
प्रस्तावित खाद्य सुरक्षा अधिकार विधेयक के खाके पर गठित कार्यकारी समूह के समन्वयक हर्ष मंदर ने समूह के प्रस्तावों पर एक प्रस्तुतीकरण दी।
बयान में कहा गया है, "योजना अयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण सचिव अल्का सिरोही, महिला एवं बाल कल्याण सचिव डॉ.डी.के.सीकरी और आवास एवं शहरी गरीबी उपशमन सचिव किरण धींगरा ने भी योजना आयोग व संबंधित मंत्रालयों/विभागों के दृष्टिकोण से प्रस्तुतीकरण दिया।"
बयान में कहा गया है, "कार्यकारी समूह ने चर्चा के दौरान उभरे मुद्दों को संज्ञान में लिया। कार्यकारी समूह के प्रस्ताव को अंतिम रूप देने से पहले इस पर एक बार फिर चर्चा होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications