दिल्ली मेट्रो के बेड़े में 89 नई गाड़ियां शामिल होंगी
डीएमआसी के मुताबिक 201 गाड़ियों में से 112 गाड़ियों में चार कोच और 89 में छह कोच लगाए जाएंगे। डीएमआरसी ने मोटर कार और ट्रेलर कार के मिले जुले रूप में अतिरिक्त कोच प्राप्त करने के आर्डर दे दिए हैं, जिन्हें चार कोच वाली रेलों के साथ जोड़कर छह कोच वाली रेल में बदला जाएगा।
अतिरिक्त कोच इस साल के अंत में आने शुरू हो जाएंगे और मौजूदा रेल गाड़ियों को बदलने के लिए इन के साथ जोड़ा जाएगा। दो रेलों को पहले ही छह कोच की प्रोटोटाइप रेल में बदला गया है और इन्हें रखरखाव डिपो में परखा जा रहा है। इन अतिरिक्त कोचों से रेल की प्रत्येक पारी में लगभग 600 अतिरिक्त यात्रियों को ले जाया जा सकेगा।
चार कोचों वाली एक रेल में 1200 से 1500 के बीच की क्षमता होती है। छह कोच वाली रेलों में प्रत्येक पारी में लगभग 1800 से 2100 यात्रियों को ले जाया जा सकेगा। मेट्रो नेटवर्क के दूसरे चरण का कार्य पूरा होने पर यह 185 किलो मीटर (लगभग) लंबा होगा और इसमें लगभग 20 लाख यात्री सफर कर सकेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications