महाराष्ट्र: राणे के बेटे नीतेश का निर्दोष होने का दावा

नीतेश राणे ने मीडिया से कहा कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है और उन पर हत्या के प्रयास का झूठा आरोप लगाया गया है। नीतेश ने कहा, "पुलिस को जांच पूरी करने दीजिए, पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी।"
जबकि विपक्षी पार्टियों ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता एकनाथ खडसे ने हत्या के प्रयास के इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।
सीबीआई जांच की मांग का समर्थन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर मुंगनतिवार ने कहा कि कांग्रेस कभी मजदूरों की पार्टी थी, "आज यह नेताओं के बेटों की पार्टी हो गई है। आरोप साबित होने पर नीतेश के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।"
नीतेश के अलावा पुलिस इस मामले में नितिन वर्धनारायण, जाहिद शेख और कुछ अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। इन सभी पर आरोप है कि इन्होंने विखरौली में रहने वाले शमीम जमालुद्दीन शेख उर्फ चिंटू (35) पर जानलेवा हमला किया था।
एनजीओ 'स्वाभिमान संगठन' के प्रमुख नीतेश के सहयोगियों ने इस मामले में शामिल होने से इंकार करते हुए इन आरोपों को गलत बताया है।
मामले की पड़ताल जारी है और खार पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक इस मामले में किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications