आसियान अंतर संसदीय सभा में भारत को पर्यवेक्षक का दर्जा
यहां लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "भारत का झंडा सम्मानपूर्वक मंच पर लगाया गया और हमारे शिष्टमंडल के नेता, लोकसभा सांसद जी.वी.हर्ष कुमार ने अपना वक्तव्य दिया। कुमार ने आसियान देशों और वहां की संसदों के साथ गहरा और मजबूत रिश्ता बनाने के प्रति भारतीय संसद की प्रतिबद्धता को दोहराया।"
भारत एआईपीए में आठवां पर्यवेक्षक है। अन्य सात पर्यवेक्षकों में आस्ट्रेलिया, कनाडा, यूरोपीय संघ, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन और रूस शामिल हैं।
बयान में कहा गया, "हमारे पूर्ण बयान में भारतीय शिष्टमंडल ने कहा कि भारतीय संसद और एआईपीए के बीच सहयोग ने भारत के पूर्व केंद्रित नीति में एक नया पहलू जोड़ दिया है और इस बात को प्रदर्शित किया है कि भारत आसियान देशों के साथ अपने संबंधों को मजबूत बनाने को उच्च प्राथमिकता देता है।"
भारतीय शिष्टमंडल में कुमार के अलावा राज्यसभा सांसद आर.सी.सिंह और लोकसभा सचिवालय के संयुक्त सचिव जे.पी.शर्मा शामिल थे।
एआईपीए के सदस्यों में विएतनाम, कम्बोडिया, ब्रुनेई, फिलीपींस, लाओस, इंडोनेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड और मलेशिया शामिल हैं। म्यांमार एआईपीए में एक विशेष पर्यवेक्षक के रूप में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications