महिला एसपी पर हमला करने वालों ने किया आत्मसमर्मण
बीते दो सितंबर को पुलिस अधीक्षक(यातायात) कल्पना सक्सेना पर हमला करके फरार आरोपी सिपाहियों रविंद्र और मनोज ने शुक्रवार को बरेली जिला न्यायाधीश के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
बरेली के कैंट थाना प्रभारी धर्मेद्र सिंह ने यहां संवादादाताओं को बताया कि अदालत ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मालूम हो कि गत दो सितंबर को बरेली के कैंट इलाके में वाहनों से अवैध वसूली कर रहे यातायात के तीन सिपाहियों ने जिले की पुलिस अधीक्षक (यातायात) कल्पना सक्सेना द्वारा रंगे हाथ पकड़े जाने पर उन पर हमला करके कार से घसीटा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications