राज्यसभा के 7 सदस्य सम्पत्ति का ब्योरा देने में विफल

नई दिल्ली, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। सम्पति की जानकारी देने की अंतिम तिथि बीत जाने पर भी राज्यसभा के सात सदस्यों ने अपनी सम्पत्ति की घोषणा एवं ऋण सम्बंधी कागजात जमा नहीं किए।

राज्यसभा सचिवालय ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत एक कार्यकर्ता सुभाष चंद्र अग्रवाल के आवेदन के जवाब में कहा, "सम्पत्ति की जानकारी नहीं देने वाले सदस्यों को सूचना जारी की गई थी कि वे इस सम्बंध में वैधानिक प्रावधानों को तुरंत पूरा करें।"

राज्यसभा के जिन सदस्यों ने अपनी सम्पत्ति की घोषणा एवं ऋण सम्बंधी कागजात जमा नहीं किए, वे हैं पी.कन्नन, अनिल कुमार साहनी, सिल्वियस कोंडपन, बिमला कश्यप सूद, झरना दास बैद्य, नरेश गुजराल एवं सुखदेव सिंह ढींढसा।

राज्यसभा सचिवालय ने कहा कि इन सांसदों के विरुद्ध अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

सचिवालय ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्यसभा के सभापति और देश उपराष्ट्रपति के लिए अपनी सम्पत्ति की घोषणा एवं ऋण सम्बंधी कागजात जमा करना आवश्यक नहीं है, क्योंकि वह सदन के निर्वाचित सदस्य नहीं हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+