अबन ऑफशोर को आय में 10 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद
कंपनी के निदेशक मंडल की वार्षिक आम बैठक के दौरान कंपनी के कार्यकारी निदेशक रेजी अब्राहम ने पत्रकारों से कहा, "इस साल कंपनी की आय में 10 प्रतिशत की वृद्धि होगी। कंपनी अपने कर्ज के भुगतान के लिए बांड जारी करेगी।"
आम बैठक में कंपनी के शेयरधारकों ने विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बांड (एफसीसीबी), ग्लोबल डिपॉजिटरी रिसीप्ट (जीडीआर), अमेरिकन डिपॉजिटरी रिसीप्ट और अन्य साधनों से 40 करोड़ डॉलर जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
शेयरधारकों ने योग्य संस्थागत निवेशकों के जरिए 2,500 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।
कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि अबन पर्ल तेल कुएं में हुए नुकसान के लिए कंपनी को बीमा दावे से 23.5 करोड़ डॉलर मिले हैं और आय में हुई कमी को कंपनी अगस्त में पेट्रोब्रास से किए गए नए समझौते से पूरा करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications