चार महीने बाद बरामद हुआ शव
पुलिस ने कहा कि आचार्य श्री चंद्र कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेस के छात्र जुहैद रिजवी का शव नौसेना के गोताखोरों ने बरामद किया। रिजवी के बारे में कोई सुराग न मिल पाने के बाद अभी एक हफ्ते पहले ही नौसेना के गोताखोंरो को इस काम में लगाया गया था।
श्रीनगर निवासी रिजवी 14 मई से लापता था। उसके परिजनों और मित्रों ने संदेह व्यक्त किया था कि रिजवी का या तो अपहरण कर लिया गया हो या हत्या कर दी गई हो। लेकिन स्थानीय लोग बार-बार कह रहे थे कि उन्होंने रिजवी को झील में डूबते हुए देखा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications