दिल्ली में डेंगू के 97 नए मामले
दिल्ली नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि मच्छरजनित बीमारी के कुल मामलों में 24 राजधानी के बाहर से हैं।
अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में डेंगू से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें एक मामला राजधानी के बाहर का था।
डेंगू से सबसे अधिक दक्षिणी दिल्ली का इलाका प्रभावित है। यहां इस साल 411 मामले सामने आए हैं। इसके बाद सिविल लाइन क्षेत्र में 345 और मध्य इलाके में 314 मरीजों की शिनाख्त की गई है।
दिल्ली नगर निगम को आशंका है कि इस साल डेंगू के मामले वर्ष 2006 के आंकड़े 3,366 को पार कर जाएंगे।
दिल्ली नगर निगम के अनुसार पिछले साल डेंगू के 1,153 मामले सामने आए थे और इससे तीन लोगों की मौत हुई थी। जबकि वर्ष 2008 में 1,312 मामले सामने आए थे और दो की मौत हुई थी। वहीं वर्ष 2007 में 548 मामले सामने आए थे और एक की मौत हुई थी जबकि 2006 में 3366 मामले सामने आए थे और 36 लोगों की मौत हुई थी।
तीन से 14 अक्टूबर के बीच होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों दौरान खिलाड़ियों और प्रतिनिधियों के आगमन को देखते हुए दिल्ली नगर निगम के अधिकारी तेजी से छिड़काव अभियान चला रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications