कोयले का खनन बढ़ाया जाएगा : जायसवाल

केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने शुक्रवार को तीसरी कोयला सम्मेलन में कहा, "फिलहाल हम 53 करोड़ टन कोयले का उत्पादन और 6.7 करोड़ टन कोयले का आयात कर रहे हैं। मौजूदा कमी को पूरा करने के लिए खनन इलाकों में उत्पादन गतिविधियां बढ़ाने की गंभीर आवश्यकता है।"

उन्होंने कहा कि कोयला मंत्रालय कोयला उत्पादन बढ़ाने के लिए ज्यादा खुदाई क्षेत्रों की मंजूरी दिलाने के लिए वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से विचार-विमर्श कर रहा है।

जायसवाल ने उम्मीद जताई कि वन मंत्रालय जल्द ही खनन इलाके में बिना किसी वन मंजूरी के एक वर्ग किलोमीटर के दायरे में 15-20 स्थानों पर खुदाई के प्रस्ताव को मंजूरी दे देगा।

उन्होंने कहा कि कोयला उत्पादन बढ़ाने के मामले में जमीन अधिग्रहण, वन एवं पर्यावरण मंजूरी, खनन इलाकों में आधारभूत संरचनाओं का अभाव और कुछ प्रदेशों में कानून व्यवस्था की स्थिति बड़ी बाधाएं हैं।

जायसवाल ने कहा, "कुछ कोयला परियोजनाओं के इलाकों में कानून व्यवस्था की खराब स्थिति के मुद्दे को कोयला मंत्रालय ने गृह मंत्रालय के सामने प्रस्तुत किया है और कोयला कंपनियों में सीआईएसएफ के जवानों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।"

जायसवाल ने कहा कि नई परियोजनाओं के जरिए सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की उत्पादन क्षमता में वृद्धि की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+