झारखण्ड में 3 नक्सलियों का आत्मसमर्पण
राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियाज अहमद ने पत्रकारों से कहा, "तीनों नक्सलियों ने हमसे संपर्क कर आत्मसमर्पण की मंशा जाहिर की थी। उन्होंने अपने राइफल, पिस्तौल और कारतूस भी पुलिस के सुपुर्द कर दिए। राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुर्नवास नीति के तहत इनका पुनर्वास किया जाएगा।"
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में रिंगा मुंडा, मंजू साहू और अजय कादूंला शामिल हैं। दो महीने पहले भी आठ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किए थे।
अहमद ने बताया कि इनके अलावा और नक्सलियों ने भी आत्मसमर्पण की इच्छा जाहिर की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications