खनन पर रोक लगाना विस्थापितों की समस्याओं का इलाज नहीं: प्रणब
तीसरे कोयला सम्मेलन में मुखर्जी ने कहा, "इस समस्या का इलाज खनन गतिविधियों पर रोक लगाना नहीं है। इस समस्या का समाधान पर्याप्त मुआवजा और जीविका के वैकल्पिक स्रोत उपलब्ध कराना है।"
वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार जल्द ही इस मुद्दे पर उचित समाधान प्रस्तुत करेगी। यह मुद्दा आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
मुखर्जी ने कहा, "हम इस मसले का समाधान करेंगे। वास्तविक समस्या विस्थापित लोगों को सही तरीके से मुआवजा उपलब्ध कराने और उन्हें आर्थिक विकास में सहभागी बनाने की है।"
पिछले सप्ताह मुखर्जी की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय मंत्रिमंडलीय समूह ने अपनी अनुशंसाओं में खनन गतिविधियों के कारण विस्थापित होने वाले लोगों को कंपनियों के मुनाफे में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी देने की बात कही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications