लद्दाख में एलयूटीएफ का भाजपा में विलय
भाजपा की लद्दाख इकाई द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि छेवांग ने 24 सितम्बर को नई दिल्ली स्थिति भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी से मुलाकात की। गडकरी ने छेवांग का स्वागत किया और इस दिन को देशभक्ति व राष्ट्रवादी लक्ष्यों की ओर जम्मू एवं कश्मीर की यात्रा में मील का पत्थर बताया।
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा की जम्मू एवं कश्मीर इकाई के अध्यक्ष शमशेर सिंह, जम्मू एवं कश्मीर के सह प्रभारी आर.पी.सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता तरुण विजय व शहनवाज हुसैन तथा पार्टी सांसद नवजोत सिंह सिद्धू उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications