राष्ट्रमंडल खेल : खेल गांव से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम 7 मिनट में!

शहर का यह पहला एलीवेटेड मार्ग 10,000 खिलाड़ियों को खेल गांव से दक्षिणी दिल्ली स्थित स्टेडियम जाने के लिए एक समर्पित कॉरीडोर मुहैया कराएगा।

दिल्ली सरकार में लोक निर्माण विभाग के मंत्री, राजकुमार चौहान ने कहा, "छह से सात मिनट के भीतर खिलाड़ी खेल गांव से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंच जाएंगे।"

चौहान ने ट्रायल रन के लिए खेल गांव से लगभग 250 बसों को हरी झंडी दिखा कर स्टेडियम के लिए रवाना किया।

दिल्ली के मुख्य सचिव राकेश मेहता ने कहा, "अन्य मार्गो से खेल गांव से स्टेडियम जाने में कम से कम 40 मिनट लगेंगे और इस मार्ग के जरिए खिलाड़ियों का काफी समय बच जाएगा।"

दोतरफा आवागमन की सुविधा वाले इस मार्ग पर दोनों दिशाओं में तीन-तीन लेन हैं। इसके जरिए पूर्वी दिल्ली और राजधानी के अन्य हिस्सों के बीच यातायात का सुगम प्रवाह संभव हो सकेगा। आम जनता के लिए यह मार्ग 15 अक्टूबर से खोल दिया जाएगा।

इस परियोजना के लिए सरकार को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, क्योंकि पूर्व निर्धारित कई तारीखों पर यह परियोजना पूरी नहीं हो पाई थी।

इस मार्ग का निर्माण गुड़गांव स्थित कंपनी, डीएससी प्राइवेट लिमिटेड ने किया है। इस पर 550 करोड़ रुपये की लागत आई है और निर्माण में 20 महीने का समय लगा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+