विकास मार्ग पर सड़क धंसी, यातायात प्रभावित
पुलिस के मुताबिक निर्माण विहार और शास्त्री विहार के बीच सुबह लगभग सात बजे सड़क का एक हिस्सा धंस गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "पानी की पाइपलाइन फटने की वजह से सड़क धंस गई। इलाके को चारों तरफ से घेर दिया गया है और संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।"
गौरतलब है कि पिछले दो सप्ताह में सड़क धंसने के दो दर्जन से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications