ओबामा की भारत यात्रा को लेकर मिशेल उत्साहित
संयुक्त राष्ट्र की आम सभा की बैठक में शिरकत करने आए प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुख के सम्मान में नेचुरल हिस्ट्रीय म्यूजियम में आयोजित एक भोज के दौरान ओबामा ने भारतीय विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा को इस संबंध में बताया।
जहां ओबामा ने कृष्णा से कहा कि वह भारत पहुंचने की तैयारियों में जुटे हैं तो वहीं मिशेल ने कहा कि वह इस यात्रा को लेकर बहुत उत्साहित हैं।
इससे पहले भी ओबामा ने संयुक्त राष्ट्र आम सभा में अपने भाषण के दौरान अपनी आगामी भारत यात्रा के संबंध में बताया था।
राष्ट्रपति बनने के बाद ओबामा ने दूसरी बाद आम सभा को संबोधित किया था। उन्होंने कहा, "इस साल के अंत तक मैं एशिया की यात्रा करूंगा। मैं भारत जाऊंगा और उपनिवेश से निकलकर एक अरब से अधिक लोगों का संपन्न लोकतंत्र बने इस राष्ट्र का दौरा करूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications