यूरोपीय संघ ने किया अहमदीनेजाद के भाषण का बहिष्कार
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यूरोपीय संघ की विदेशी मामलों की वरिष्ठ प्रतिनिधि कैथरीन एश्टन ने अहमदीनेजाद के दावों पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए यह बात कही।
अहमदीनेजाद ने अपने संबोधन में कहा था, "2001 के आतंकवादी हमलों की गुप्त योजना अमेरिकी सरकार ने बनाई थी ताकि लड़खड़ाती अमेरिकी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाया जा सके और यहूदी राष्ट्र को बचाने के लिए मध्य-पूर्व पर उसकी पकड़ बनी रह सके।"
संयुक्त राष्ट्र महासभा में अहमदीनेजाद के इस वक्तव्य के विरोध में अमेरिका और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि वहां से बर्हिगमन कर गए।
एश्टन ने एक बयान जारी कर कहा कि उनका वक्तव्य अनुचित और अस्वीकार्य था। यही वजह है कि यूरोपीय संघ के सभी 27 देशों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा हॉल से बहिर्गमन किया।
एश्टन ने 9/11 के हमलों में मारे गए लोगों के परिजनों और मित्रों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इन हमलों में 2700 से ज्यादा लोग मारे गए थे।
अहमदीनेजाद ने कहा कि इराक और अफगानिस्तान में अमेरिकी नेतृत्व में हुए अभियानों में मारे गए हजारों लोगों के सामने यह आंकड़ा नगण्य है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications