अंतरिक्ष स्टेशन से चालक दल की वापसी में विलंब
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी का कहना है कि इंजीनियर अंतरिक्ष यान के अंतरिक्ष स्टेशन से अलग होने में आई खामी को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का कहना है कि अंतरिक्ष यान के अंतरिक्ष स्टेशन से शुक्रवार को अलग होने का निर्धारित समय अंतर्राष्ट्रीय समयानुसार 1.35 बजे था जो कि बाद में 4.40 बजे तक के लिए टल गया।
मास्को में इस मिशन के नियंत्रकों ने अंतरिक्ष यान सोयुज से पृथ्वी पर लौटने वाले तीनों अंतरिक्ष यात्रियों ट्रैसी क्लैडवेल डायसन, एलेक्जेंडर स्कवोर्टसोव और मिखाइल कोर्निन्को से वहां पैदा हुई परेशानी को दूर करने की कोशिश करने के लिए कहा है।
तीनों अंतरिक्ष यात्री अप्रैल से ही अंतरिक्ष में हैं, उन्हें वैज्ञानिक प्रयोगों के लिए वहां भेजा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications