कालका-शिमला मार्ग पर रेल सेवाएं बहाल
स्टेशन अधीक्षक जी.एस. राजपूत ने आईएएनएस को बताया, "शिमला और कालका के बीच रेल सेवाएं बहाल हो गई हैं। सभी रेलगाड़ियां निर्धारित समय पर चल रही हैं।"
उन्होंने बताया कि गुरुवार को पूरे दिन रेल यातायात बाधित रहा था, भारी बारिश के कारण रेल मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया था।
शताब्दियों पुराने और 96 किलोमीटर लंबे कालका-शिमला रेल मार्ग पर प्रतिदिन पांच रेलगाड़ियां चलती हैं।
यूनेस्को ने जुलाई 2008 में कालका-शिमला रेल मार्ग को विश्व धरोहरों की सूची में शामिल किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications