चीन, अमेरिका को खुलकर बात करने की जरूरत : ओबामा
न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के मौके पर ओबामा और चीन के प्रधानमंत्री वेन जिआबाओ के बीच मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद घोषणा की गई कि चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ अगले साल जनवरी में अमेरिका का दौरा करेंगे।
इस मौके पर ओबामा ने कहा कि वैश्विक मंदी से उबरने के लिए दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच सहयोग अब भी महत्वपूर्ण है।
ओबामा ने कहा, "यद्यपि, वैश्विक अर्थव्यवस्था एक बार फिर विकास करने लगी है, लेकिन मैं सोचता हूं कि हमारे लिए यह बहुत जरूरी है कि हम खुलकर वार्ता करें ताकि हम एक संतुलित और टिकाऊ आर्थिक विकास के लक्ष्य को हासिल कर सकें।"
अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि चीन की मुद्रा युआन की कीमत को लेकर जारी विवाद पर चर्चा हुई और ओबामा ने वेन से यह स्पष्ट कर दिया कि चीन को इस दिशा में कदम उठाने की जरूरत है।
एशिया मामलों के व्हाइट हाऊस के सलाहकार जेफ बैडर ने कहा, "ओबामा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह अमेरिकी अर्थव्यवस्था को बचाने जा रहे हैं और इसलिए हम चीन से कार्रवाई की अपेक्षा करते हैं।"
अमेरिका को लगता है कि चीनी मुद्रा युआन की कीमत कम होने से उसकी अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications