उप्र में यात्री रेलगाड़ी पटरी से उतरी, चालक घायल
सोरो के थाना प्रभारी एम. पी. सिंह ने बताया कि बचाव कार्य चलाया जा रहा है और अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। इस हादसे में तीन-चार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद से ही बरेली-एटा रेलमार्ग पर यातायात बाधित हो गया है। रेलगाड़ी का दूसरा चालक फरार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications