ईरान ने रूस के फैसले पर निराशा जताई
तेहरान, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। रूस द्वारा सैन्य समझौते को रद्द किए जाने पर इस्लामिक गणराज्य ईरान ने खेद जताया है।
समाचार एजेंसी डीपीए ने कहा है कि ईरान के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रतिबंधों के कारण रूसी राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव ने बुधवार को इस्लामी गणराज्य के साथ संभावित सैन्य समझौते को रद्द कर दिया।
रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के इस आदेश के बाद ईरान को टैंक, जलपोत, हेलीकॉप्टरों और मिसाइल रक्षा प्रणाली जैसे हथियार नहीं दिए जाएंगे। ईरान ने मिसाइल डिफेंस सिस्टम एस-300 के लिए दो साल पहले ऑर्डर दिया था।
ईरान के रक्षा मंत्री अहमद वाहिदी ने कहा, "रूस कैसे अपने फैसले को उचित ठहरा सकता है। हमें आशा थी कि रूस स्वतंत्र निर्णय लेगा।"
मंत्री ने आशंका व्यक्त की कि उसके कट्टर दुश्मन अमेरिका और इजरायल के दबाव में रूस ने यह फैसला लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications